फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में किशोरी से रेप की कोशिश

Sun, 08 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली में रविवार सुबह शौच को गई किशोरी से रेप की कोशिश की गई। गांव के एक युवक ने अकेला पाकर उसे दबोच लिया और कपड़े फाड़ने के बाद सरसों के खेत में घसीट ले गया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो गांव के लोग खेत की ओर दौड़े तो युवक भाग निकला। किशोरी दिन में धूमनगंज थाने पहुंची और युवक के खिलाफ रेप की कोशिश, एससी-एसटी एक्ट, पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया। एसओ धूमनगंज जेपी राय ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


घटना सुबह 7.30 बजे के आसपास की है। रेप का आरोप लगाने वाली 14 वर्षीय किशोरी के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां चूल्हा चौका कर घर का खर्च चलाती है। आठवीं पास करने के बाद किशोरी भी छोटा मोटा काम करने लगी। आरोप है कि किशोरी सुबह अकेले ही नित्य क्रिया के लिए निकली थी तो गांव के पास ही उसे टेंपो चालक आफताब ने रोक लिया। आफताब पहले भी उसके साथ छेड़खानी करता था। अकेला पाकर उसने किशोरी का मुंह दबा लिया और जबरन घसीटकर खेत में ले गया।

जब किशोरी शोर मचाने लगी तो गांव के लोगों की नजर खेत की ओर पड़ी। हलचल दिखाई देने पर लोग दौड़े तो आफताब भागता हुआ देखा गया। खेत में ही किशोरी मिली। उसके कपड़े फट गए थे और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। शिकायत के बाद सुबह ही एसओ गांव पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजने को कहा लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। आरोप यह भी है कि पीड़ित पक्ष पर समझौते के लिए दबाव भी डाला जा रहा है। एसओ के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर आरोपी के तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें