अल्लापुर में छात्रा का रेप और हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ कर्नलगंज के नेतृत्व में दो टीम गठित की गई है। जिस ढंग से छात्रा का रेप के बाद कत्ल किया गया और उसके शव को ठिकाने लगाया। उससे साफ है कि आरोपी आसपास के ही और वे नशेड़ी है। पुलिस ने इस मामले में इलाके के पांच संदिग्ध स्मैकियों को उठाया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन पूछताछ में पुलिस को उनसे हत्यारोपियों के बारे में कुछ सुराग मिल सकता है। हत्याकांड में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जो घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। दलित छात्रा का रेप के बाद हत्या कर देने की घटना ने शहरियों को दहला दिया है। घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं में भारी आक्रोश है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुकुंद तिवारी ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन के जरिए पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये सहायता देने की मांग की। उन्होंने कि दलित गरीब परिवार की छात्रा की बेरहमी से हत्या हुए 48 घंटे होने के बाद भी अभी तक दोषी पुलिस अफसरों की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए शर्म की बात है। यह पुलिस की घोर लापरवाही है। आइसा ने दुष्कर्म और नृश्ंास हत्या के विरोध में बालसन चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
शहर कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकुल दीक्षित ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने किा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। जिसके चलते उनके घर में शौचालय नहीं है। प्रशासन से पीड़ित के घर शौचालय बनाने की मांग का ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन पर प्रभारी अधिकारी ने नगर आयुक्त को स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय बनाने और आसरा योजना के तहत घर की मरम्मत का निर्देश दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने थाली पीटकर प्रदर्शन किया।