फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

Wed, 15 Feb 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र के पटेल नगर में मंगलवार दोपहर एक दिव्यांग किशोरी को अगवा कर उससे दुराचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाम को वह सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली तो एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। मूक-बधिर होने के कारण किशोरी कुछ बता नहीं पा रही थी। शक के आधार पर करेली के युवक और एक कार की खोजबीन होती रही। चर्चा थी कि मामला सामूहिक दुष्कर्म का भी हो सकता है।
विज्ञापन


 करेली के रसूलपुर में रहने वाले एक परिवार की बेटी (13) दिव्यांग है। मंगलवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे तक वह घर पर थी। इसी के बाद उसे किसी ने नहीं देखा। बदमाश उसे अगवा कर संभवत: कब्रिस्तान के पास किसी सुनसान जगह ले गए होंगे। वहीं उसके साथ दुराचार किया गया। लगभग चार बजे वह पटेल नगर के पास लहूलुहान हालत में मिली। वहां भीड़ लग गई। किशोरी के पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उसे पहचाना और उसके घर पर फोन कर जानकारी दी। घरवाले पहुंचे। किशोरी की हालत काफी खराब थी। उसे लेकर वे पहले अतरसुइया थाने पहुंचे। वहां से पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। किशोरी ने इशारों में बताया कि किसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मौके पर एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। सीओ थर्ड विनीत जायसवाल ने बताया कि किशोरी गहरे सदमे में है। किशोरी के साथ संभवत: कब्रिस्तान के पास ही दुराचार किया गया। घरवालों ने तहरीर दी है। अभी इस बात की भी जानकारी नहीं है कि इस मामले में आरोपी एक है या एक से ज्यादा। अतरसुइया थाने का प्रभार देख रहे इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज भगवती सिंह ने बताया कि करेली के एक युवक को खोजा रहा है। पुलिस से इतर आसपास के लोगों का कहना था कि मौके से तीन युवक कार से देखे गए थे। पुलिस उन्हें खोज रही है। मामला सामूहिक दुष्कर्म का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें