फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बंधवाकर घर जा रहे छात्र को टैंकर ने कुचला

Mon, 27 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बहन से राखी बंधवाकर घर जा रहा बीटेक छात्र हादसे का शिकार हो गया। उसे टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में छात्र का साथी भी घायल हो गया। हादसे का शिकार दोनोें युवक नैनी स्थित शुआट्स से पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, हादसे से मृतक के घर में कोहराम है।
विज्ञापन


जिम्मी टिर्की(21) पुत्र माइकल एल्फोंस टिर्की मूल रूप से झारखंड के पलामू जिला स्थित चैननगर का रहने वाला था। वह नैनी स्थित शुआट्स से बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज के पास स्थित एक लॉज में वह रहता था। उसकी बहन फ्लोरेंस टिर्की भी शुआट्स से ही पढ़ाई कर रही है और वह हॉस्टल में रहती है। जिम्मी के ही मोहल्ले में रहने वाला अभिनव पॉलसन (19) शुआट्स से बीफार्मा कर रहा है। शनिवार को जिम्मी ने सुबह बहन से राखी बंधवाई। इसके बाद वह अभिनव को लेकर बाइक से पलामू के लिए निकला। दोपहर 2.30 बजे के करीब दोनों हंडिया में थाने से 50 कदम आगे पहुंचे थे। इसी दौरान वह आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने लगे। अभी उन्होंने ट्रेलर को ओवरटेक ही किया था कि सामने गड्ढा पड़ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे जिम्मी सड़क पर जबकि अभिवन किनारे की ओर जा गिरा। जिम्मी खुद को संभाल पाता, इससे पहले ही पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रेलर का पहिया उसके सिर को रौंदते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े तो अभिनव घायल पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और अभिवन को सीएचसी भेजवाया। उधर हादसे की जानकारी जिम्मी के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। उसके साथ पढ़ने वाले कई छात्र भी हंडिया थाने पहुंच गए। हंडिया पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है।

अभिनव ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, जिम्मी ने हेलमेट पहन रखा था। हालांकि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका। ट्रक का पहिया हेलमेट पहने हुए ही सड़क पर गिरे जिम्मी के सिर पर चढ़ गया। उधर अपनी आंखों के सामने साथी को दम तोड़ते देख अभिनव सदमे में रहा। पुलिस अस्पताल से पहले उसे थाने ले गई जहां वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें