फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भड़के यात्री, ड्राइवर से मारपीट

Mon, 27 Aug 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर रविवार को खूब हंगामा हुआ। यहां सुल्तानपुर जाने के लिए यात्रियों से भरी प्रयाग डिपो की बस में ड्राइवर के लेट पहुंचने से यात्री भड़क गए। इस दौरान यात्रियों और ड्राइवरों के बीच खूब बहस हुई। इसी आपाधापी में एक यात्री की ड्राइवर से मारपीट हो गई। मामला बढ़ा तो वहां रोडवेज कर्मियों ने बुकिंग काउंटर और पूछताछ काउंटर बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाले ड्राइवर और यात्री को पकड़ कर थाने ले आई। हालांकि दोनों पक्ष में समझौता होने के बाद उन्हें शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


रक्षा बंधन की वजह से सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की भीड़ कुछ ज्यादा ही थी। इसी बीच सुल्तानपुर जाने वाली प्रयाग डिपो की बस में आई तो मिनटों में ही वह फुल हो गई। काफी देर तक यात्रियों ने ड्राइवर का इंतजार किया। यात्रियों का आरोप है कि बस में बैठने के तकरीबन दो घंटे के बाद ड्राइवर शिव कुमार सिंह पहुंचा। उसकी लेटलतीफी पर बस में बैठे यात्रियों ने उसे खूब खरीखोटी सुनाई। इससे ड्राइवर भी भड़क गया। आरोप है कि ड्राइवर ने वहां रखी बेत एक यात्री को मारी दी। बस फिर क्या रतन कुमार नाम का यात्री उससे भिड़ गया। दोनों में वहां मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख रोडवेज के अन्य कर्मी वहां पहुंच गए। किसी तरह दोनों को शांत किया गया। उधर ड्राइवर से मारपीट के विरोध में वहां बुकिंग काउंटर और पूछताछ काउंटर आदि बंद कर दिए गए। इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने में ले आई। हालांकि वहां दोनों के बीच समझौता हो गया। सिविल लाइंस इंसपेक्टर शिवमंगल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि समझौता होने की वजह से दोनों को छोड़ दिया गया।

बुधवार 22 अगस्त को बकरीद और रविवार को रक्षा बंधन होने की वजह से रोडवेज के भी काफी कर्मचारी छुट्टी पर चल रहे हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते ही ड्राइवर थोड़ा लेट हो गया। एक यात्री ने ही पहले रोडवेज ड्राइवर पर हाथ उठाया था। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने बाद में समझौता कर लिया। उन्होंने कहा कि आज सभी रूटों की बस में भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें