फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के चीफ इंजीनियर को मिली धमकी 

Thu, 10 Nov 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर सुरेंद्र कुमार के सरकारी आवास पर मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटा। जब इंजीनियर बाहर नहीं निकले तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इंजीनियर ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के रहने वाले सुरेंद्र कुमार रेलवे में चीफ इंजीनियर हैं। उनकी तैनाती इलाहाबाद में है। वह नवाब युसुफ रोड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उनके सरकारी आवास पर रात में बाइक सवार आधा दर्जन युवक आए। वे गाली देते हुए उनका दरवाजा पीटने लगे। इससे चीफ इंजीनियर दहशत में आ गए। वह घर से बाहर नहीं निकले। दरवाजा न खुलने पर बदमाश पांच मिनट बाद इंजीनियर सुरेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी देते निकल गए।

बदमाशों के जाने के बाद इंजीनियर ने मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की। पूछताछ में इंजीनियर यह नहीं बता पाए कि यह किसकी साजिश है और उन्हें धमकी क्यों दी जा रही है। टेंडर को लेकर विवाद की बात से भी सुरेंद्र कुमार ने इंकार किया और बताया कि अब ऑनलाइन प्रक्रिया से टेंडर होता है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जून महीने में भी उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। उसने गालीगलौज की गई और धमकी दी गई थी। एसआई दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से चीफ इंजीनियर को धमकी मिली थी, उस नंबर की आईडी और सीडीआर निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें