फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझे से प्रॉपर्टी डीलर जख्मी

Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जार्जटाउन इलाके में रविवार को गले में चाइनीज मंझा फंसने से बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की जान पर बन आई। गर्दन में मंझा फंसने से गहरा घाव होने हुआ तो वह खून से लथपथ हो गए। उनके गले से खून बहता देख वहां भीड़ जुट गई। घायल प्रॉपर्टी डीलर को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी के रहने वाले वाणिज्य कर विभाग से रिटायर्ड विनय त्रिपाठी का बेटा जीतेंद्र मणि त्रिपाठी (30) रविवार को सिविल लाइंस हनुमान मंदिर दर्शन करने आए थे। मंदिर से दर्शन कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। प्रीती हॉस्पिटल के पास अचानक उनके गले में चाइनीज मंझा फंस गया। जब तक वह मंझे से बचते तब तक धारदार मंझा फंसने से उनकी गर्दन में गहरा जख्म हो गया। वह खून से लथपथ हो गए। यह देखकर वहां पहुंचे लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर उनके घरवाले भी आ गए। प्रशासन की सख्ती के बाद चाइनीज मंझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन के अफसर चुप्पी साधे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें