फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट फेलो परमात्मा की मेल आईडी हैक

Thu, 28 Sep 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी के प्रोजेक्ट फेलो परमात्मा यादव की खुदकुशी के एक सप्ताह बाद उनकी मेल आईडी हैक हो गई। जिसका नोटिफिकेशन परमात्मा के  स्मार्ट फोन पर आया तो उनके भाई अविनाश यादव हैरान रह गए। उन्होंने सीओ सिविल लाइंस को व्हाट्सएप मैसेज से मेल आईडी हैक होने की डिटेल भेजी। एसएसपी को भी शिकायत कर जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट फेलो परमात्मा यादव ने 28 अगस्त को किराए के मकान में खुदकुशी कर ली थी। भाई अविनाश ने प्रोफेसर अनुपम अग्रवाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीन सितंबर को शिकायत की थी। उसके बाद उसकी मेल आईडी हैक हो गई। जिसकी जानकारी परमात्मा के स्मार्ट फोन पर  गूगल की ओर से नोटिफिकेशन मिलने हुई। इस मैसेज से पता चला कि मृत्यु के बाद किसी ने मेल आईडी खोली है। बाद में विस्तार से जानकारी कराई गई तो पता चला कि मेल आईडी ट्पिलआईटी परिसर में उसी कंप्यूटर पर हैक हुई है, जिस पर वह काम करते थे। उन्हें आशंका है कि शिकायत करने के बाद साजिश के तहत किसी ने उनके मेल नष्ट कर दिए हों या फिर कुछ और गड़बड़ की गई हो।

अवनीश यादव का कहना है कि परमात्मा इसी मेल आईडी के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन करते थे। कोई भी दिक्कत होती थी तो उसके जवाब भी इसी मेल आईडी से देते थे। इसी मेल आईडी के जरिए सभी जगह मैसेज किया था कि गाइड ने मूल प्रमाणपत्र कब्जे में ले लिए हैं। जिसकी वजह से दूसरी जगह जॉब और रिसर्च वर्क नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर प्रोफेसर अनुपम अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसओ धूमनगंज की ओर से जांच शुरू हो गई है। इसमें भाई, पत्नी और मां की ओर से बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने लैब से प्रपत्र तथा अन्य अभिलेख पहले ही सील कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाई की ओर से मेल आईडी हैक होने की जानकारी मिलती है। जिसकी साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।’ -श्रीश्चंद्र, सीओ सिविल लाइंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें