परिवार में कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
राकेश यादव के परिवार में कुछ दिन पहले विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस इस विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। हालांकि, विवाद और गड़े मिले करोड़ों रुपये के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए राकेश यादव समेत चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।
गांव में बनाई करोड़ों की संपत्ति
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राकेश यादव ने पिछले कुछ वर्षों में गांव में तेजी से संपत्ति बनाई। उसने कई बीघे खेत खरीदने के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर और डीजे भी खरीदा। पुलिस संपत्ति जुटाने के स्रोत और नकदी के लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
राकेश यादव के मकान के भीतर जमीन में गाड़े गए तीन ड्रमों से करोड़ों रुपये मिले। रुपये बरामद कर संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। गिनती के बाद पता चलेगा कि कुल कितने रुपये हैं। रुपये कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। - सोनम कुमार, डीसीपी, गंगापार