फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मकान के भीतर जमीन में गड़े तीन ड्रमों से मिले करोड़ों रुपये, करीब पांच करोड़ होने की आशंका

Thu, 29 Oct 2026 03:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (प्रयागराज)

सार

प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में एक मकान के भीतर जमीन में गाड़े गए तीन ड्रमों से चार से पांच करोड़ रुपये मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। ड्रमों में पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं। इतनी बड़ी रकम कहां से आई और जमीन में क्यों छिपाई गई थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
जमीन में गड़े मिले तीन ड्रम रुपये। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में बुधवार देर शाम एक मकान के भीतर जमीन में गड़े तीन ड्रमों से चार से पांच करोड़ रुपये मिले। इतनी बड़ी नकदी कहां से आई? इसे ड्रमों में भरकर जमीन में क्यों गाड़ा गया? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बरईपुर रामनगर निवासी राकेश यादव के मकान में चोरी के रुपये जमीन में गाड़े गए हैं। सूचना पर एडीसीपी गंगापार पुष्कर वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तलाशी के दाैरान पुलिस को जमीन गाड़े गए तीन ड्रम मिले। इसमें 500-500 नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने आयकर समेत अन्य संबंधित विभागों को सूचना देते हुए रुपये सील कर दिए। बृहस्पतिवार को रुपयों की गिनती की जाएगी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि राकेश का भाई बबलू यादव पिछले कई वर्ष से पुणे में रहता था। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में वह गांव आया था। उसके साथ दो जीजा और साढ़ू भी आए थे। चर्चा है कि रुपये वहीं से लाए गए थे। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार में कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

राकेश यादव के परिवार में कुछ दिन पहले विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस इस विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। हालांकि, विवाद और गड़े मिले करोड़ों रुपये के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए राकेश यादव समेत चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।

गांव में बनाई करोड़ों की संपत्ति

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राकेश यादव ने पिछले कुछ वर्षों में गांव में तेजी से संपत्ति बनाई। उसने कई बीघे खेत खरीदने के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर और डीजे भी खरीदा। पुलिस संपत्ति जुटाने के स्रोत और नकदी के लेनदेन की पड़ताल कर रही है।

राकेश यादव के मकान के भीतर जमीन में गाड़े गए तीन ड्रमों से करोड़ों रुपये मिले। रुपये बरामद कर संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। गिनती के बाद पता चलेगा कि कुल कितने रुपये हैं। रुपये कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। - सोनम कुमार, डीसीपी, गंगापार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें