फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

Wed, 22 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डाक विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर कई लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। विभाग की परीक्षा पास कराने के लिए लोगों से मोटी रकम की मांग की गई। शहर के कटघर इलाके में रहने वाली एक युवती को भी दिल्ली से भी ठग ने फोनकर खुद को डाक विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि वह पैसों का इंतजाम करे तो उसे परीक्षा पास करा दी जाएगी। युवती ने पुलिस के साथ ही डाक विभाग में भी शिकायत की है।
विज्ञापन


मुट्ठीगंज के कटघर में रहने वाले अशोक गुप्ता की बेटी रीतिका गुप्ता ने डाक विभाग में परीक्षा दी थी। नौ जून को उनके पास दिल्ली से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली में उत्तम नगर डाक विभाग कार्यालय में तैनात डाक अधीक्षक घासीराम भाकट बताया। उसने रीतिका से कहा कि वह कई बार परीक्षा दे चुकी लेकिन कुछ नंबर से नाकाम रह जाती हैं। वह उन्हें परीक्षा पास करा सकता है।

16 जून को भी उसी शख्स ने फोनकर रीतिका से कहा कि वह 40 हजार रुपये का इंतजाम करे तो उसे पोस्टमैन पद की परीक्षा पास करा दी जाएगी। आखिर में वह बीस हजार रुपये पर राजी हो गया और कहा कि वह अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देखकर संतुष्ट हो सकती हैं। रीतिका ने वेबसाइट पर देखा तो उनका नाम सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों की सूची में था लेकिन उन्हें शक हो गया। उन्होंने डाक विभाग के अफसरों से बात की तो साफ हो गया कि उन्हें ठगने की कोशिश की जा रही है। वेबसाइट भी फर्जी थी। रीतिका को पता चला कि कई अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम मांगकर ठगी की गई है। उनकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें