फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस को धमकी देने वाले तक पहुंची पुलिस

Thu, 22 Feb 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
 मेघालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल को फोन पर अभद्रता करने और धमकी देने वाले हाईकोर्ट के सेक्शन अफसर विजय कुमार तक पुलिस पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।  न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल को फोन पर धमकी देने वाले हाईकोर्ट के सेक्शन अफसर विजय कुमार पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। सात फरवरी की सुबह चीफ जस्टिस केमोबाइल पर कॉल कर धमकी देने के साथ ही अपशब्दों का प्रयोग भी किया था। न्यायमूर्ति केपूछने पर कॉल करने वाले ने अपना नाम विजय कुमार बताया था।
विज्ञापन


इसके बाद चीफ जस्टिस ने एसएसपी इलाहाबाद से बात की और उपरोक्त नंबर को ट्रेस करने को कहा। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सर्विलांस के जरिए पता चला कि उच्च न्यायालय के सेक्शन अफसर विजय कुमार ने चीफ जस्टिस को कॉल किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए बुधवार को दबिश दी गई। एसएसपी ने बताया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच पता चला है कि चीफ जस्टिस को धमकी देने वाले सेक्शन अफसर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में चीफ जस्टिस के निजी सचिव अनिल कुमार जायसवाल ने कैंट थाने में विजय कुमार के खिलाफ धारा 504, 506, 66 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें