फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर पंडित हत्याकांड में पुलिसवालों पर मुकदमा

Fri, 24 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
तकरीबन इक्कीस साल पहले मौजूदा सपा विधायक विजमा यादव के पति जवाहर पंडित के कत्ल से जुड़े साक्ष्य गायब होने के मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखा गया है। अदालत में मामला उजागर होने के बाद बुधवार को इस वारदात की विवेचना करने वाले सीबीसीआईडी वाराणसी के तत्कालीन इंस्पेक्टर एके निगम, सिपाही कलीम और सिविल लाइंस थाने के मालखाना प्रभारी के खिलाफ थाने में जमा माल गायब करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में प्रतापपुर सीट की सपा विधायक विजमा यादव के पति जवाहर पंडित को अगस्त 1996 में सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर काफी हाउस के पास दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया था। घटना में पूर्व बसपा सांसद कपिलमुनि करवरिया, उनके भाई पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया और पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। कुछ अरसा बाद इस घटना की विवेचना सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी।

बरसों तक इस हत्याकांड में चार्जशीट ही नहीं दाखिल हो सकी थी। इधर कुछ साल में इसमें तेजी आई। इसी हत्याकांड में सरेंडर करने के बाद पिछले करीब डेढ़ साल से तीनों करवरिया बंधु नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं। हाल ही में मुकदमे के ट्रायल के दौरान अदालत में उजागर हुआ कि हत्याकांड में बतौर साक्ष्य सिविल लाइंस थाने के मालखाना में रखे कारतूस और खोखा गायब हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच और कार्रवाई का आदेश जारी हुआ। बुधवार को सिविल लाइंस थाना प्रभारी महेश पांडेय की ओर से सीबीसीआईडी वाराणसी सेक्टर के इंस्पेक्टर एके निगम, सिपाही मोहम्मद कलीम और तत्कालीन मालखाना प्रभारी हरिराम चौधरी के खिलाफ धारा 409 के तहत साक्ष्य में रखे कारतूस और खोखा गायब करने का केस लिखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें