करेली में बी ब्लॉक लेबर चौराहा पर बाइक मिस्त्री अशोक कुशवाहा के मकान में तीसरी मंजिल पर बुधवार दोपहर आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में खलबली मच गई। आसपास के घरों के लोग जरूरी सामान बाहर निकालकर सड़क पर आ गए। आग बढ़ती ही जा रही थी। फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। संकरी गली में फायरब्रिगेड को जाने में दिक्कत हो रही थी। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने रास्ता बनाया तब फायरब्रिगेड ने लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। मकान की तीसरी मंजिल पर रखा गृहस्थी का लाखों का सामान राख हो चुका था।
करेली बी ब्लॉक के रहने वाले अशोक कुशवाहा बाइक मिस्त्री हैं। वह तीसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहता है, जबकि नीचे की मंजिल पर उसके भाई रहते