फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में नामजद छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 23 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पहले होलागढ़ के नदवक का पूरा गांव में युवक राहुल सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना में नामजद इंटर की छात्रा  की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घरवालों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
नदवक का पूरा मुकुन्दपुर गांव निवासी कुंवर बहादुर सिंह के बेटे 20 साल के राहल सिंह की हत्या 20 अगस्त की रात गोली मारकर की गई थी। वह देर रात घर से निकला तो फिर उसकी लाश ही खेत में मिली। इस घटना में क्षेत्र की एक किशोरी के खिलाफ केस लिखाया गया था। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी। किशोरी के अलावा विशाल पाल और शोएब को भी नामजद किया गया था। हालांकि महीने भर बाद ही राहुल के पिता ने दूसरी लड़की सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ पुलिस को अर्जी दी। एसएसपी ने इस घटना की जांच सीओ क्राइम को सौंपी है। इसी बीच, सोमवार शाम खबर फैली कि हत्या के मामले में नामजद किशोरी की घर में मौत हो गई। होलागढ़ थाने की पुलिस भी वहां पहुंची। किशोरी के भाई  ने बताया कि दोपहर बाद परिवार के लोग खेत की सिंचाई कराने गए थे। वह घर में अकेली थी। शाम को गांव की एक लड़की उसके घर से फावड़ा लेने गई तो अहाते का दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खबर पाकर आए परिजनों ने दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका था। पुलिस को शव की स्थिति देखकर शक हुआ हालांकि हकीकत पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकेगी।  उधर, परिजनों का कहना है कि हत्या में नाम आने के बाद से वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें