फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार

Tue, 23 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बिजली कटौती से चोरों की घटनाएं फिर शुरू हो गईं। रविवार रात चोर आभूषण बनाने वाले कारीगर के घर का ताला तोड़ लाखों के बने-अधबने जेवर चुरा ले गए। कारीगर पत्नी के साथ एक तेहरवीं संस्कार में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

 
खरेला थाने के कुआंबाटी गांव निवासी प्रेमनारायन पुत्र सुदामा सोनी राठ कसबे के खुशीपुरा में चंद्रप्रकाश सोनी के मकान में किराए पर रहता है। प्रेमनारायन ने बताया कि वह बाजार के सर्राफा दुकानदारों के जेवरात बनाने का काम करता है।

बताया कि रविवार को ससुराल उमरी में नाना की तेहरवीं संस्कार में पत्नी अंजली के साथ घर पर ताला लगाकर गया था। पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहिन शकुंतला के घर वह अपने तीन मासूम बच्चों निशि, अनन्या और सती को छोड़ गया था।
विज्ञापन


रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ घर के अंदर बनी दुकान में घुस गये। चोरों ने दुकान में सामान खंगाला और वहां रखे सोने चांदी के जेवर ले गए।

इसके बाद चोर ऊपर कमरे में गए और अलमारी को तोड़ करीब 45 ग्राम सोने की कंठी व झुमकी, 5 चांदी के बिछुओ, 10 जोड़ी अधबनी चांदी की पायलें, कच्चा माल सहित करीब 8 किलो चांदी के बने अधबने जेवरात चुरा ले गए।

सुबह बहनोई ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों को जब चोरी की जानकारी हुई तो भीड़ लग गई। कोतवाली के एसआई गोपाल अवस्थी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें