फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर कार्यालय के निकट दिनदहाड़े युवक को गोली मारी

Tue, 22 May 2018 02:08 AM IST
allahabad
विज्ञापन
allahabad - फोटो : allahabad
विज्ञापन
कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज में बेखौफ बदमाश मंडलायुक्त कार्यालय चौराहे के पास सचिवालयकर्मी के भाई को दिनदहाड़े गोली मारकर भाग निकले। स्थानीय लोग उसे लेकर बेली अस्पताल पहुंचे जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घरवालों ने जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए चचेरे भाइयों समेत तीन को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  राजेंद्र कुमार कनौजिया(32) पुत्र मुनीम झूंसी के हवेलिया में परिवार समेत रहता है। उसका भाई घनश्याम सचिवालय में स्टेनो है। दो अन्य भाई राधेश्याम व रामकृष्ण अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र मम्फोर्डगंज में डॉ. राकेश चंद्रा की क्लीनिक में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह सोमवार सुबह भी 10 बजे के आसपास राजेंद्र बाइक से क्लीनिक जा रहा था। अभी वह मंडलायुक्त कार्यालय चौराहे के पास पहुंचा था कि पीछे से बाइकसवार दो बदमाश वहां आ धमके। राजेंद्र कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहा निकालकर राजेंद्र पर फायर झोंक दिया। गोली कमर में लगी और राजेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। तब तक बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोग राजेंद्र को लेकर बेली अस्पताल भागे। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस के साथ ही एसएसपी नितिन तिवारी भी अस्पताल में पहुंच गए। वहां से रेफर किए जाने पर पुलिस ने राजेंद्र को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद आईजी रमित शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और भुक्तभोगी के भाइयों से बात की। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने घायल की हालत चिंताजनक बताई है। उधर इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घरवालों ने आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने हमला कराया। उनकी तहरीर पर चचेरे भाइयों रामलाल, सूबेदार और एक अन्य लालमणि निवासी जौनपुर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
गोली लगने से घायल राजेंद्र के पिता मुनीम रेलवे से रिटायर हैं। परिवार में माता-पिता व भाइयों के अलावा पत्नी हेमा और दो बच्चे हैं। इनमें बेटी समृद्धि (13) साल की है और बेटा अश्वनी(8) साल का है। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे भाई घनश्याम और रामकृष्ण भी दहशत में दिखे। उधर खबर घर पहुंची तो वहां भी परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन


सरायममरेज में पकड़े गए दो आरोपी
सूत्रों की मानें तो मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने शाम को हिरासत में ले लिया। दोनों को सरायममरेज थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। हालांकि पुलिस उनके नाम बताने से कतराती रही। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल हिरासत में लेकर दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें