फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड पुलिस के तीन और जवान पहुंचे एवरेस्ट शिखर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे पुलिस के तीन और जवान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
माउंट एवरेस्ट फतह करने से रह गए उत्तराखंड पुलिस के चार सदस्यों में से तीन सदस्य सोमवार को चोटी पर पहुंच गए। हालांकि, इस समूह का नेतृत्व करने वाले एएसपी नवनीत भुल्लर ऑक्सीजन की कमी के कारण चढ़ाई पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्हें 27000 फीट से ही वापस लौटना पड़ा।
रविवार सुबह पुलिस दल के 11 सदस्यों में से पांच सदस्य चोटी तक पहुंच गए थे, जबकि दूसरे दल के पांच सदस्य में से एक रास्ते में रुक गया था। इन चारों ने रात में बाकी चढ़ाई शुरू की थी, जिनमें से तीन सोमवार सुबह चोटी पर चढ़ गए। सभी सदस्य के मंगलवार सुबह तक बेस कैंप पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

11 सदस्यीय दल में के प्रथम समूह में छह सदस्य और दूसरे समूह में पांच सदस्य शामिल थे। इनमें से रविवार को कांस्टेबल मनोज जोशी, विजेंद्र कुडियाल, प्रवीण सिंह, फायर मैन योगेश रावत और सूर्यकांत चढ़ाई पूरी कर पाए थे। जबकि उनका एक अन्य साथी रोशन कोठारी ऑक्सीजन की कमी के कारण चढ़ाई पूरी नहीं कर पाया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे दल में एएसपी नवनीत भुल्लर, इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, फायरमैन रवि चौहान, विरेंद्र काला और सुशील कुमार शामिल थे। इनमें रविवार को सुशील कुमार भी ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं चढ़ पाए थे। इसी के चलते दूसरा दल भी 27250 फीट की ऊंचाई पर रुक गया था। इस दल को रविवार रात वेदर विंडो मिली तब उन्होंने चढ़ना शुरू किया। जबकि नवनीत भुल्लर के ऑक्सीजन सिलिंडर के रेग्युलेटर में खराबी आ गई, जिस कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें