फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वोें की करतूत, दो बाइक और कार जलकर राख

Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के कटरा इलाके में बुधवार भोर में कारोबारी के घर के अंदर खड़े वाहन धू-धूकर जलने लगे। बाइक और कार को जलते देख घर में खलबली मच गई। घरवालों के साथ मोहल्ले के लोग भी आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता बरामदे में खड़ी कार और दो बाइक पूरी तरह जल गए, हालांकि आग बरामदे से आगे नहीं बढ़ने पाई। आशंका है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। चूंकि वहां ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे आग लगती। 
विज्ञापन


कटरा के रहने वाले किशन जायसवाल कागज कारोबारी हैं। वह विहिप के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बुधवार भोर में लगभग साढ़े चार बजे उनके भाई की नींद खुली तो देखा कि घर के अंदर खड़ी दोनों बाइक और कार से आग की लपटे उठ रही हैं। शोर मचाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग हैरान थे कि आखिर वाहनों में आग कैसे लगी। जब तक आग बुझती दोनों बाइक  और कार जल चुकी थी। विहिप नेता शिवम द्विवेदी ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। रंजिशवश वाहनों को फूं का गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। शिवम ने मामले के  जांच की मांग की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें