फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस निकलवा रही नरेंद्र गिरि की कॉल डिटेल

Mon, 06 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि द्वारा योगी सत्यम पर धमकी व गालीगलौच के आरोप में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जुटी दारागंज पुलिस ने सोमवार को कॉल डिटेल निकलवाने मेें जुटी रही। वहीं सोमवार को योगी सत्यम ने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि नरेंद्र गिरि की ओर से उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अगर उनके पास इस संबंध में कोई प्रमाण हों तो वह प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


रविवार को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष द्वारा योगी सत्यम पर मुकदमा लिखाए जाने के बाद से ही प्रकरण की चर्चा है। माना जा रहा है कि विवाद के पीछे अखाड़ा परिषद की वह सूची है, जिसमें कई बाबाओं को फर्जी करार दिया गया है। इस सूची में योगी सत्यम का भी नाम शामिल है। सूची जारी होने के बाद से ही कई तरह के विवाद सामने आए हैं। संतों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। ताजा मामले को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।  उधर, इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की ओर से कोई कॉल रिकॉर्डिंग नहीं सौंपी गई है। ऐसे में उनके नंबर की कॉल डिटेल मंगवाई जा रही है। कॉल डिटेल से बहुत सी चीजें साफ हो जाएंगी।

दूसरी ओर योगी सत्यम की ओर विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखा गया। इसमें कहा गया है कि नरेंद्र गिरि की ओर से उन पर लगाए गए धमकाने के आरोप फर्जी हैं। क्रियायोग आश्रम सत्य और अहिंसा के नियमों पर संचालित होता है। न ही वह किसी तरह की हिंसा में लिप्त हैं और न ही किसी को धमकी दी है। यह भी कहा गया है कि महंत नरेंद्र गिरि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं। उन्हें अपने अखाड़े में निर्णय लेने का अधिकार है। वह किसी अन्य आश्रम, संस्था, मठ, मंदिर आदि को फर्जी और सही घोषित करने का अधिकार नहीं रखते। योगी सत्यम की ओर से यह भी आरोप लगाए गए हैं कि महामंडलेश्वर बनाने के लिए उनसे भारी रकम मांगी गई थी। उन्होंने इंकार कर दिया तो सामाजिक प्रतिष्ठा व मान-मर्यादा क्षीण करने के लिए उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि का कहना है कि आरोपी अपने बचाव में कुछ तो कहेगा ही और योगी सत्यम भी ठीक वैसा ही कर रहे हैं। मैं उनकी आवाज अच्छी तरह पहचानता हूं और मुझे धमकी उन्होंने ही दी। जिस नंबर से फोन कर मुझे धमकी दी गई वह उन्हीं का है। इस नंबर की जानकारी भी मैंने पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही सब साफ हो जाएगा।


कॉल डिटेल मंगाई गई
उधर मामले की जांच में जुटी दारागंज पुलिस ने सोमवार को कॉल डिटेल निकलवाने मेें जुटी रही। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की ओर से कोई कॉल रिकॉर्डिंग नहीं सौंपी गई है। ऐसे में उनके नंबर की कॉल डिटेल मंगवाई जा रही है। कॉल डिटेल से बहुत सी चीजें साफ हो जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें