फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश महिलाओं की सोते समय ही कटी चोटी

Sun, 06 Aug 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
तीसरे दिन भी ग्रामीण इलाकों में चोटी कटवा की अफवाह से दहशत और खलबली  मची रही। जिले के कई दर्जन भर गांवों में युवतियों और महिलाओं की घर या बाहर काम काज के दौरान या  सोते समय अचानक चोटी कट गईं। सिर को गौर से देखा तो वह बेसुध हो गईं। जिनका आसपास के अस्पतालों में इलाज कराया गया। लोगों में अफवाह फैलाई जा रही है कि कोई चोटी कटवा महिलाओं के बाल काट रहा है। जबकि एसएसपी का साफ कहना है कि यह सब पड़ोस में एक दूसरे के यहां  साजिशन किया जा रहा है। ऐसे लोगों की खुफिया जांच की जा रही है। जल्द ही उनको शिकंजे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नवाबगंज के टिकरी गांव में  बीए की छात्रा साधना व एक बुर्जूग महिला की सोते समय चोटी कट गई। कंजिया गांव में कल्लू पासी की पत्नी धनिया ( 65) के सोते समय बाल काट दिए ।  इसी बीच सराय आलम में शुक्रवार सुबह खाना खाते समय सुषमा (27)  की चोटी कट गई।  सराय वंशी  मेें फूलचंद्र की बेटी नीतू (16)  की चोटी कटने से वह बेहोश गई।  मऊआइमा के बाराडीह में राम खेलावन की बेटी  रोशनी पटेल की अचानक चोटी कटने से वह बेहोश हो गई। उसे निजी चिकित्सालय में चार घंटे के उपचार के बाद होश आया।

 फूलपुर के महजुदवा गंाव में  केशा देवी की सोते वक्त चोटी कट गई। बगई, कपसा, अंबेडकर नगर व जोगापुर गांव की रहने वाली प्रियंका की भी चोटी कट गई। सरायममरेज के साड़ा पहाड़पुर  निवासी नगीना की दोपहर में  मां के साथ घर के अंदर सोने के दौरान बाल कट गए।  कौंधियारा के लहबरा निवासी रूबी पांडेय (32) की दोपहर में आराम करने के दौरान चोटी कट गई।  करछना के तिलखवार गांव में  सरिता यादव (27) की बच्चे को खाना खिलाने के दौरान चोटी कटर कर गिर गई।
विज्ञापन

सोरांव के मलाक चतुरी गांव में  मीना देवी (40) सब्जी काटते समय  चोटी के बाल कट गए।  इसी गांव की  सरिता (24) की  रात को नीम के पेड़ नीचे सोते समय चोटी कटकर गिर गई।  

झूंसी के चमनगंज-हेतापुर गांव में सोते समय सीता (30) की साते समय चटी कट गई। जमीन पर बाल गिरे देखकर वह बेसुध हो गई, जिसे एंबुलेंस से उपचार को अस्पताल में दाखिल कराया गया। सरायइनायत  के पाली करनपुर गांव की वंदना (18) भी  रात को घर के बाहर सोते समय चोटी कट गई। जिसे बेसुध हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया। दुल्हापुर गांव में मंजू पुत्री हरिमोहन की रात के अंधेरे में चोटी कट गई। इसी गांव की पिंकी और उसकी चचेरी बहन प्रीति की चोटी कट गई। शनिवार शाम करीब छह बजे प्यारेपुर गांव में काम करते वक्त अनीता की चोटी कट गई। रमईपुर गांव में ऊषा की चोटी भी दोपहर में कटकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

‘महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं शरारत है। पुलिस को हिदायत दी गई है कि वह मौके पर जाएं और अफवाह फैलाने वालों को जेल भेजें।’ आनंद कुलकर्णी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें