फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुराचार में किशोर गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मऊआइमा में दुराचार का मामला सामने आया है। शनिवार रात शौच के लिए निकली सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के तेरह वर्षीय किशोर ने दुराचार किया। घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। मामला थाने तक पहुंचा। मऊआइमा पुलिस ने पीड़िता के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

मऊआइमा गांव में एक किसान की सात वर्षीय बेटी शनिवार शाम अकेले घर के पीछे शौच के लिए निकली। रास्ते में उसे पड़ोस का तेरह वर्षीय किशोर मिल गया। वह उसे बहला फुसलाकर सन्नाटे में ले गया और उसके दुराचार किया। मासूम रोते बिलखते घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरी कहानी बताई। घरवाले घटना सुनकर सन्न रह गए। वे शिकायत लेकर आरोपी किशोर के घर पहुंचे तो झिड़की मिली। मासूम से रेप की खबर गांव में फैली तो खलबली मच गई। रविवार सुबह पीड़िता के परिजन उसे लेकर मऊआइमा थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें