फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सवा दो लाख लेकर छात्रा लापता

Thu, 12 Jul 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
दारागंज के बख्शी खुर्द सरैया की रहने वाली एक छात्रा घर से सवा दो लाख लेकर लापता है। घर वालों का आरोप है कि उसकी कालेज की एक मैडम ने सिपाही भर्ती के लिए उससे सवा दो लाख मांगे थे। उसके लापता होने में मैडम का हाथ है। पुलिस ने उस रहस्यमय मैडम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है जिसे छात्रा के अलावा कोई नहीं जानता था। छात्रा का मोबाइल बंद है लेकिन काल डीटेल्स से कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


बख्शी खुर्द सरैया की रहने वाली एक छात्रा बैरहना स्थित एक डिग्री कालेज की छात्रा है। छात्रा ने कुछ दिन पहले घर वालों से बताया था कि कालेज की एक मैडम ने उससे कहा कि वह सवा दो लाख का इंतजाम कर ले। सिपाही भर्ती में उसकी नियुक्ति करा दी जाएगी। घर वालों को यकीन नहीं हुआ। छात्रा लगातार घर वालों पर पैसे इंतजाम करने के लिए कहती रही। घर वालों के मुताबिक 4 जुलाई को वह घर से सवा दो लाख रुपये लेकर निकल गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। उसके मोबाइल में दो सिम लगे हैं। दोनों नंबर उसी दिन से बंद हैं। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई।

इसके बाद बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि छात्रा के नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। घर वालों ने कालेज की मैडम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन वह मैडम कौैन है, इसके बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। उस रहस्यमयी मैडम के बारे में छात्रा के अलावा और कोई नहीं जानता। कॉल डीटेल्स से कुछ सुराग मिले हैं। अब तक की जांच से पता चला है कि छात्रा अपनी मर्जी से गई। कुछ और जानकारी हुई है, छात्रा की बरामदगी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें