फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वकील के घर में लाखों की चोरी

Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस में म्योर रोड स्थित स्वास्तिक अपार्टमेंट में रहने वाले हाईकोर्ट के वकील विवेक श्रीवास्तव के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। बुधवार को दिनदहाड़े ताला तोड़कर घुसे चोर नगदी और लाखों का जेवर समेट कर निकल गए। आसपास के  लोगों को पता तक  नहीं चला। दोपहर में वकील लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस फील्ड यूनिट के साथ पहुंची और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


अपार्टमेंट के  प्रथम तल पर रहने वाले विवेक श्रीवास्तव हाईकोर्ट में वकील हैं। उनकी पत्नी प्रियंका श्रीवास्तव एक अंग्रेजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बुधवार सुबह प्रियंका और उनका आठ साल का बेटा स्कूल चले गए। विवेक भी हाईकोर्ट निकल गए। घर में ताला बंद था। इसी बीच मौका पाकर चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और लाखों का सामान बटोर ले गए। दोपहर में विवेक किसी काम से लौटे तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। उन्होंने चोरी की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी।

खोजी कुत्ता अपार्टमेंट की पार्किं ग से निकलकर बाबा चौराहे की तरफ कुछ दूर जाने के बाद भटक गया। आशंका है कि चोर ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। विवेक के मुताबिक 55 हजार रुपये नगद और लगभग तीन लाख रुपये के जेवर चोरी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें