फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों को दुग्ध वाहन ने कुचला, बवाल

Sun, 03 May 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा। मेजा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-मिर्जापुर हाईवे पर बलुआ गांव के समीप शनिवार रात नौ बजे दुग्ध वाहन ने बाइक सवार दो बच्चियों को कुचल दिया। दोनों बच्चियां ममेरी बहनें थीं। बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने मारपीट कर पुलिस वालों को खदेड़ दिया। एक सिपाही सुल्तान भीड़ के हत्थे चढ़ गया। भीड़ की पिटाई में उसका दाहिना हाथ टूट गया। वाहनों पर पथराव भी किया गया और एक ट्रक पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की गई। मौके पर पहुंचे सीओ मेजा को जाम खुलवाने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। रात 11 बजे हाईवे पर आवागमन बहाल हुआ।

हादसे में जान मेजा के अछोला गांव के अमित कुमार पांडेय की बेटी साक्षी (12) और चोरबन के हरिहर पांडेय की बेटी खुशी (10) की हुई। हरिहर, अमित के बहनोई हैं। 22 अप्रैल को अमित के छोटे भाई नितिन पांडेय की सेमरहा गांव की पूनम के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद साक्षी और खुशी चकिया में रहने वाली अमित की बुआ के घर चली गई थीं। नितिन दोनों बच्चियों को लेने के लिए शनिवार को शहर आया था। वह दोनों बच्चियों को बाइक से लेकर घर की ओर लौट रहा था, तभी मेजा रोड के समीप बुलाआ गांव में पराग का दुग्ध वाहन सामने आ गया। चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर खाकर नितिन दूर जा गिरा।
विज्ञापन


वाहन दोनों बच्चियों को रौंदते हुए निकल गया। बच्चियों के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह कुचल गया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। नितिन को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ग्रामीणों ने जाम लगवा दिया था। सबसे पहले मौके पर मेजा रोड चौकी प्रभारी अवध बिहारी शुक्ला पहुंचे। भीड़ ने हाथापाई के बाद उनको पत्थर लेकर दौड़ा लिया। इसी हमले में सिपाही सुल्तान जख्मी हुआ।

 इसके बाद सीओ मेजा राजवीर सिंह, एसओ मेजा कमलेश यादव, करछना के साथ ही कई थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। लोग एक ट्रक में आग लगाने पर आमादा थे। स्थानीय नेताओं की मदद से पुलिस ने लोगों को शांत करवाके जाम खुलवाया। कुछ गाड़ियां तोड़ी भी गईं। देर रात तक दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ा नहीं जा सका था। अमित पुणे में नौकरी करते हैं तो नितिन का शहर में कोचिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें