फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात एसडीएम ने पकड़े 26 ओवरलोड ट्रक, हड़कंप

Fri, 05 Oct 2018 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Truck
विज्ञापन
मेजा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है। इसका खुलासा बुधवार की रात एसडीएम मेजा ने 26 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर साबित कर दिया। इस दौरान खनन माफिया से लेकर क्रशर प्लांट संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान मेजा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मेजा में ओवरलोडिंग व अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कार्रवाई की है। बुधवार की रात कई क्षेत्रों से ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर एसडीएम ने सीज कर दिया। इतना ही नहीं एसडीएम ने कहा कि जांच की जा रही है जिस किसी क्रशर प्लांट संचालक के यहां से ओवरलोड गिट्टी ट्रकों पर लादी जा रही है, उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सी के साथ कई क्रशर प्लांट संचालक व खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। प्रशासन ने उक्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।  बता दें कि एसडीएम विनय कुमार सिंह ने चार दिन पहले मेजा तहसील परिसर में क्रशर प्लांट संचालकों की बैठक बुलाकर चेतावनी दी थी कि अगर, ओवर लोड गिट्टी ट्रकों पर लादी गई तो संचालक भी जिम्मेदार होंगे। सभी क्रशर प्लांट संचालकों ने आश्वासन दिया था कि ओवर लोड गिट्टी नदीं लादी जाएगी। बुधवार रात में एसडीएम कोंहड़ार बाजार में पहुंचे तो कई ट्रकें ओवरलोड गिट्टी लादकर निकल रहीं थीं। उन्हें रोंका गया तो किसी प्रकार का जवाब ट्रक चालक नहीं दे सके। करीब 15 ट्रकों को वहां से मेजा थाने लाया गया। इधर, भोर में कई ट्रक मेजारोड से पकड़े गए। जिसमें ओवरलोड गिट्टी लदी हुई थी। एसडीएम ने बताया कि कुल 26 ट्रकों को सीज किया गया है। इसी के साथ उनका दावा है कि ओवरलोड गिट्टी ढुलाई में संलिप्त लोगों की सूची भी मिल गई है। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की माने तो कुल 26 लाख जुर्माना के रूप में ट्रकों से वसूला जाएगा।

ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से रोक है। अगर, शुक्रवार से एक भी ओवरलोड ट्रक क्रशर प्लांट से निकले तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही प्लांट भी सीज किए जाएंगे। ओवरलोड ट्रकों के संचालक पर रोक लगाने के लिए पुलिस को गंभीर किया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मेजा।

नो इंट्री के दौरान ट्रकों को पास कराने वाले पुलिसकर्मी भी प्रशासन निगाह में हैं। खासकर मेजारोड के पटेल नगर चौराहे पर नो इंट्री के दौरान ट्रकों को पास कराने के दौरान की जा रही वसूली के सबूत भी एसडीएम को मिले हैं। एसडीएम ने कहा कि नो इंट्री के दौरान अगर, एक भी ट्रक पास कराए गए तो संबंधित दरोगा के खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी। दरोगा दंडित भी होगा। बता दें कि नो इंट्री के दौरान मेजारोड के पटेल नगर चौराहे पर कई होमगार्ड पुलिस के इशारे पर ट्रक चालकों से पैसा लेकर उन्हें आगे रवाना कर देते हैं। ऐसे में नो इंट्री का कोई मतलब नहीं रह जाता है। कस्बे के लोगों ने इसकी कई बार शिकायत डीएम और एसएसपी से भी कर चुके हैं लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई अब तक नहीं हुई। यह मामला अब एसडीएम की जानकारी में आ गया है। एसडीएम ने कहा कि शुक्रवार को नो इंट्री के दौरान कई राजस्व कर्मियों को मेजारोड चौराहे पर लगाया जाएगा। अगर, कोई भी होमगार्ड वसूली करते पकड़ में आया तो संबंधित दरोगा के खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें