फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात देशी शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Sat, 08 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पूर्वांचल में जगह-जगह तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध दिन पर दिन तेज ही होता जा रहा है। शुक्रवार आधी रात कानपुर रोड पर धूमनगंज के पोंगहट पुल के पास देशी शराब की दुकान पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। मोहल्ले से दुकान हटाने की मांग करते हुए वहां जमकर हंगामा काटा। दुकान में तोड़फोड़ पथराव किया। दुकान के बाहर आग भी लगा दी। हंगामे की सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंची और किसी तरह उन्हें शांत कराया। वहीं नैनी के महेवा पश्चिम पट्टी में महिलाओं ने देशी शराब की दो दर्जन भट्ठियों को तोड़ दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


नैनी पुलिस के पहुंचने के बाद महिलाओं का आक्रोश थमा। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस की मदद से तस्कर शराब बनाकर इलाके में बेचते हैं। इस दौरान महिलाओं की तस्करों से झड़प भी हुई। पोंगहट पुल के पास मिथिलेश जायसवाल की देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार आधी रात दो दर्जन की संख्या में महिलाओं ने लाठी,डंडा और झाड़ू लेकर दुकान पर धावा बोल दिया। पुलिस के मुताबिक उस वक्त दुकान बंद थी। महिलाओं ने दुकान के शटर पर जमकर पथराव और तोड़फ ोड़ की। दुकान के बाहर आगजनी की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाबुझाकर हटाया।

दूसरी घटना में नैनी में महिलाओं ने हंगामा किया। यहां कछारी इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनती है। इसे लेकर स्थानीय महिलाओं में खासा आक्रोश था। शुक्रवार दोपहर दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने महेवा पश्चिम पट्टी में अवैध शराब की धधकती भट्ठियाें पर धावा बोल दिया। तस्करों ने महिलाओं का विरोध किया लेकिन गुस्सा देखकर उन्हें भागना पड़ा। महिलाओं के साथ महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक, मनीषा कुटीला, ललिता, सविता, राधा, रेखा सोनकर, अंबुज केसरवानी, नीतू, शुभम भारतीया भी थीं। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। हंगामे की सूचना पर एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला ने सिपाहियों को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें