फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराल में लगाई फांसी 

Fri, 08 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
मऊआइमा के गढ़चंपा इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक विवाहिता ने ससुराल में फ ांसी लगा ली। दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से उतारने के बाद एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। मऊआइमा पुलिस ने सास और पति को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मऊआइमा के गढ़चंपा गांव के राम अभिलाष मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका बेटा अखिलेश उर्फ सोनू भी साथ रहता है। लगभग डेढ़ साल पहले सोनू की शादी फूलपुर के पूरे विक्रम शाहपुर की आरती देवी (25) के साथ हुई थी। उनके एक दस माह की बच्ची भी है। होली की छुट्टी पर सोनू घर आया हुआ है। दोपहर में लगभग तीन बजे आरती घर में अकेले थी। पति सोनू चौराहे पर और सास बेटी को लेकर पड़ोसियों के यहां गई थी।

कुछ देर बाद बच्ची रोने लगी तो आरती की सास सुषमा उसे दूध पिलाने के लिए घर पहुंची। बहू को बुलाया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बुलाने के बाद भी जवाब नहीं दे रही थी। शक होने पर सुषमा ने बेटे और पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर विवाहिता साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के चुल्ले से लटक रही थी। आरती की मौत से पति और सास रोने बिलखने लगे। मायके से पहुंचे आरती के भाई विनोद ने आरोप लगाया की दहेज के लिए उसे मारकर लटकाया गया है। मऊआइमा पुलिस तहरीर लेकर कार्रवाई कर रही है। सास और पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें