फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से प्रेमी संग भागी नवविवाहिता

Mon, 25 Apr 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अांखें
विज्ञापन
गंगापार के नवाबगंज इलाके में रविवार दोपहर जेठानी के साथ दवा लेने आई नवविवाहिता कौड़िहार बाजार से प्रेमी संग भाग गई। काफी खोजबीन के बाद विवाहिता के न मिलने पर जेठानी ने घरवालों को उसके गायब होने की जानकारी दी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो ससुर ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बहू के बरामदगी की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

नवाबगंज के एक किसान का बेटा पूना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 2 मार्च को उसकी शादी हुई। शादी के दस दिन पत्नी मायके चली गई तो युवक वापस पूना चला गया। शादी के बाद दोबारा19 अप्रैल को विवाहिता ससुराल आई। शनिवार दोपहर किसान के घर एक युवक बाइक से पहुंचा। उसने बताया कि वह उसकी छोटी बहू के मायके से आया है लेकिन किसान को उस युवक की हरकतों को देखकर विश्वास नहीं हुआ। उसने युवक को यह कहकर लौटा दिया कि बहू को अभी विदा नहीं करेगा। इस बारे में किसान ने बहू से पूछा तो बताया कि उसके मामा का बेटा है। रविवार को नवविवाहिता जेठानी के साथ कौड़िहार सीएचसी दवा लेने आई।   विवाहिता ने जेठानी को पर्ची कटाने के लिए अंदर भेज दिया। वह बाहर खड़ी रही। कुछ देर बाद पर्ची क टाने के बाद जेठानी बाहर निकली तो देखा कि देवरानी गायब है। इस पर अस्पताल के बाहर खड़े लोगों से पूछा। लोगों ने बताया कि युवती ने फोनकर किसी को बुलाया। इसके बाद एक बाइक सवार युवक आया जिसके साथ बैठकर वह चली गई। जेठानी ने घटना की जानकारी ससुर को दी तो वह बहू के मायके पहुंच गए। लेकिन बहू वहां भी नहीं मिली। तब नवाबगंज थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें