फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में तैनात इंस्पेक्टर का घर चोरों ने खंगाला

Mon, 07 Nov 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
करेली के बेनीगंज इलाके में निरीक्षक रमाकांत शुक्ल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये नगद और लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने रविवार सुबह घर का ताला टूटा देखा तो करेली पुलिस को सूचना दी। इस मामले की शिकायत ट्विटर पर भी की गई। तब करेली पुलिस छानबीन करने पहुंची।   
विज्ञापन


हंडिया के रहने वाले रमाकांत शुक्ल पुलिस महकमे में निरीक्षक हैं। इन दिनों उनकी तैनाती महोबा में है। उनका परिवार बेनीगंज में रहता है। दिवाली पर उनके परिवार के सभी सदस्य गांव चले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो इंस्पेक्टर को सूचना दी। खबर पाकर उनके रिश्तेदार रवींद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। दो मंजिला मकान में चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर के चप्पे-चप्पे को खंगाला। रवींद्र ने पुलिस को बताया कि चोर लगभग दो लाख 52 हजार रुपये नगद और लाखों के जेवर ले गए हैं। चोरी की खबर पाकर इंस्पेक्टर परिवार के साथ इलाहाबाद आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही साफ होगा चोर लगभग कितने का माल ले गए हैं। इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी के मामले में करेली पुलिस सुस्त रही। अफसरों की डांट के बाद थानेदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

इंस्पेक्टर रमाकांत शुक्ल की बेटी की शादी दिसंबर में तय है। इन दिनों उसी की तैयारी चल रही है। घर वाले खरीदारी कर सामान जुटा रहे हैं। घर वालों ने बेटी के  लिए जेवर की खरीदारी कर ली थी। उसे भी चोर उठा ले गए। नकदी भी शादी के लिए एकत्र की गई थी। अब बड़ी समस्या है कि इतने कम समय में कीमती वस्तुओं के साथ वे नगदी कहां से जुटाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें