फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में घुसकर प्रधान के देवर को गोली से उड़ाया

Wed, 31 May 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
शहर से सटे नैनी के शाह जी का पूरा गांव में मंगलवार शाम तांत्रिक आशिक बाबा के भाई प्रापर्टी डीलर महमूद खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी ग्राम प्रधान भाभी के दफ्तर में सोया था तभी हमला हुआ। आरोप है कि जमीन की खरीद-फरोख्त की रंजिश में दुश्मनों ने कत्ल किया है। कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी और एसपी यमुनापार भी पहुंचे। दो लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखा गया जो घटना के वक्त से ही फरार हैं। पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


शाह जी का पूरा गांव निवासी तांत्रिक आशिक बाबा की पत्नी अफरोज बानो चक बबूरा गांव की प्रधान हैं। आशिक बाबा के पांच भाइयों में चौथे नंबर का 32 वर्षीय महमूद खान भाभी के प्रधानी का काम देखता था। मंगलवार दोपहर वह घर में बने दफ्तर में सोफे पर सो रहा था। तभी बदमाश दफ्तर में घुसे और महमूद के कंधे तथा चेहरे पर गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए भाग गए। गोली की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान अफरोज बाहर निकलीं तो दफ्तर में महमूद तड़प रहा था।

उन्होंने बदमाश को पैदल भागते हुए देखा। अफरोज ने तत्काल फोन पर पति आशिक बाबा को घटना की जानकारी दी। खबर पाकर नैनी इंस्पेक्टर रामकुमार मालिक और सीओ अलका भटनागर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचीं। प्रापर्टी डीलर महमूद की हत्या से घर में कोहराम मचा है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। प्रधान के घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी और एसपी यमुनापार वाईके चौधरी भी आ गए। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को भी भी घटनास्थल पर बुलाया गया ताकि कुछ सुराग मिल सके। आशिक बाबा ने नूर मोहम्मद और अजमल के खिलाफ प्रापर्टी की रंजिश में हत्या का नामजद केस लिखाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नामजद आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई लेकिन कोई मिला नहीं। उनके करीबियों के घर भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें