फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संगम में डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु का 48 घंटे बाद मिला शव, उसी स्थान पर गहराई में मिला

Wed, 18 Nov 2026 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम में स्नान की आस्था भरी यात्रा महाराष्ट्र के एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन गई। सोमवार को डूबे दामाजी महादेव पाकमोडे का शव बुधवार को उसी स्थान पर मिला, जहां वह लापता हुए थे। दो दिन से पत्नी और बच्चे उनकी सलामती की उम्मीद लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
दामाजी महादेव पाकमोडे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम में स्नान के दौरान डूबे महाराष्ट्र के श्रद्धालु दामाजी महादेव पाकमोडे (45) का शव 48 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। जिस स्थान पर वह डूबे थे, उसी जगह गहराई में उनका शव मिला। दो दिनों से गोताखोर और जल पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे संगम नोज के पास स्नान के दौरान दामाजी गहरे पानी में डूब गए थे। आरोप है कि नाविकों ने श्रद्धालुओं को जल्दबाजी में उतारने के चक्कर में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की। नाव से उतरते समय सुरक्षा जाली के पास लगी लकड़ी की बल्ली टूट गई, जिससे दामाजी का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


दामाजी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने करीब 15 मिनट तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोरों और जल पुलिस ने कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन पहले दिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद भी लगातार खोजबीन जारी रही।

Trending Videos
विज्ञापन

21 सदस्यों के साथ तीर्थयात्रा पर आया था परिवार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले दामाजी पत्नी मनीषा, 12 वर्षीय बेटे और छह साल की बेटी समेत परिवार के 21 सदस्यों के साथ तीर्थयात्रा पर आए थे। परिवार 14 नवंबर को ट्रैवलर बस से रवाना हुआ था। 15 नवंबर को मैहर में दर्शन-पूजन करने के बाद सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचा था।

दामाजी के साले गोपाल ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सोमवार सुबह करीब नौ बजे किला घाट से दो नावों पर सवार होकर संगम पहुंचे थे। नाव संगम नोज के पास पहुंची तो परिवार के लोग एक-एक कर उतरने लगे। इसी दौरान दामाजी स्नान के लिए नीचे उतरे। आरोप है कि सुरक्षा जाली के पास लगी लकड़ी की बल्ली टूटने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए।

उन्हें डूबता देख परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। करीब 15 मिनट तक मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई उन्हें बचाने के लिए नदी में नहीं उतरा। कुछ ही देर में वह पानी में लापता हो गए। दो दिन तक चली तलाश के बाद बुधवार को उसी स्थान पर उनका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें