फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला में संत के शिविर से लाखों की चोरी

Sat, 31 Jan 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। माघ मेला में रामानंद ‘ब’ मार्ग पर भक्त माल शिविर में चोरी हो गई। आदि शक्ति मां अनुसुइया मोक्ष धाम सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी जयंत योगी के शिविर से बृहस्पतिवार रात डेढ़ लाख रुपये, सोने की चेन, मोबाइल फोन के साथ ही कई जरूरी कागजात चोरी हो गए। जयंत योगी का आरोप है कि न तो पुलिस कंट्रोल रूम का फोन उठा, न ही शिकायत के बाद मेला पुलिस हरकत में आई। उनको एक थाने से दूसरे थाने दौड़ाया जाता रहा। थककर वह एसएसपी दीपक कुमार के पास पहुंचे। उनकी शिकायत के बाद एसएसपी ने झूंसी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जयंत योगी का आरोप है कि वह कंट्रोल रूम का फोन न उठने पर खाक चौक थाने गए। वहां उनसे तहरीर नहीं ली गई। उनको प्राचीन गंगा थाने भेज दिया गया। वहां पर उनको वरिष्ठ अफसरों से शिकायत करने की सलाह दी गई। वह एसपी क्राइम एके पांडेय के पास पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद संतों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी के पास पहुंचा। भारतीय पंचायत दल के बैनर तले एसएसपी के पास पहुंचे संतों ने कहा कि पुलिस जब संतों को इधर से उधर दौड़ा रही है तो उसका व्यवहार आम आदमी के साथ कैसा होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके साथ महंत रामदास, स्वामी बालकदास, स्वामी मोहनदास, महंत श्याम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें