फायर ब्रिगेड चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा समेत अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन कर दिया है। एसआरएन मोड़ पर वकीलों के सड़क जाम के चलते सिविल लाइंस का पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया है। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
हंगामा और चक्काजाम को देखते हुए एसआरएन अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। कोई अप्रिय घटना को न हो इसके लिए तमाम पुलिस अधिकारी और कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया गया है।
एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया है। उपचार के लिए आए मरीजों कौ लौटा दिया गया है। जिले और दूसरे जनपदों से आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत का भी मामला सामने आया है। इसी तरह सांप काटने से घायल एक महिला तीन घंटे से भटक रही है, लेकिन कोई डॉक्टर उपचार करने के लिए तैयार नहीं है। इससे परिजन काफी परेशान हैं और अस्पताल प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज चौराहे पर सड़क जाम करते एसआरएन के जूनियर डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
एसआरएन में डॉक्टरों के खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चौराहे पर सड़क जाम कर दिया है। वह नारेबाजी कर रहे हैं और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह से उनके ऊपर हमले होते रहेंगे तो चिकित्सक कैसे मरीजों का इलाज कर सकेंगे।