फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना को लेकर प्रदेश भर के वकीलों में उबाल

Thu, 12 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में दिनदहाड़े अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या से प्रदेश भर के वकीलोें में आक्रोश है। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई और बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में वकीलों की हड़ताल की घोषणा की है। बार कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने कहा कि अभी सिर्फ एक दिन हड़ताल का आह्वान किया गया है। बृहस्पतिवार को पुन: बैठक कर स्थितियों की समीक्षा की जाएगी, इसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला होगा।
विज्ञापन



कौंसिल ने हत्या और उसके बाद वकीलों के वाहनों में की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हुए मृत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये तथा घायल वकीलों को उचित मुआवजे की मांग की है। 12 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। कौंसिल के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, उपाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, योगेंद्र स्वरूप, परेश मिश्र आदि ने तीखी निंदा की है।
हाईकोर्ट के वकील हत्या की जानकारी होते ही न्यायिक कार्य से विरत हो गए। अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव सीपी उपाध्याय ने कचहरी पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को लाइब्रेरी हॉल में साढ़े नौ बजे आम सभा बुलाई है। वकील की हत्या के विरोध में हाईकोर्ट के वकील भी हड़ताल पर रहेंगे। इसी क्रम में ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन ने भी प्रस्ताव पास कर घटना की निंदा की है तथा हड़ताल का समर्थन किया है। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, डीआरटी और कैट बार ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें