फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब करछना में पाइप लाइन से तेल चोरी की कोशिश

Sun, 29 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा में बरौनी-इलाहाबाद-कानपुर पाइप लाइन से तेल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह ने करछना के बसरिया में भी लाखों का हेरफेर करने का रास्ता बना लिया था। चोर काम को पूरी तरह अंजाम देकर तेल चोरी की शुरुआत करते, उसके पहले ही शनिवार को आईओसी अफसरों ने इसे विफल कर दिया। करछना के साधु कुटी के पास नाले में पाइप में वेल्डिंग कर क्लैंप फिट कर दिया गया था। केवल वॉल्व लगाना शेष था। आईओसी अफसरों ने जांच के बाद इसे दुरुस्त कराया। पुलिस को तहरीर भी दी है। उधर, अफसरों ने दावा किया कि रात में सड़कों पर फर्राटा भरने वाले टैंकरों पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


आईओसी अफसरों की जांच टीम ने शुक्रवार को ही गड़बड़ी पकड़ ली थी लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। शनिवार को अफसर जेसीबी के साथ पहुंचे तो आसपास के लोग भी जुट गए। सभी को आशंका हुई कि मांडा जैसी घटना का यहां भी खुलासा हो सकता है। आईओसी अफसरों के मुताबिक गिरोह ने पाइप लाइन में क्लैंप को वेल्ड कर दिया था। वाल्व लगाकर पाइप लाइन में ड्रिल करने का कार्य छोड़ रखा था। बताते हैं कि क्लैंप की वेल्डिंग का ही कार्य बड़ा होता है। मौके पर पहुंचे डिप्टी मैनेजर एआर यादव के मुताबिक पाइप लाइन में लगे मैग्नेटिक मार्कर से यह पता चला कि 466 चैनेज से 188 मीटर दूर पर गड़बड़ी के संकेत मिले। सुनसान इलाके में मौके पर स्ट्रूमेंट पड़े मिले। तौलिया, एक बनियान, मिट्टी भरकर बोरी भी मिली। इससे पाइप लाइन में छेड़छाड़ की आशंका हुई। इसके आधार पर जांच की गई।

पाइप लाइन की मरम्मत के लिए तेल आपूर्ति भी बंद कराई गई। इसके कारण शनिवार को भी सूबेदारगंज स्थित आईओसी के डिपो से स्टॉक से पेट्रोल पंपों को तेल दिए गए। पाइप लाइन के सूखने के बाद मरम्मत की गई। करछना में घटना का खुलासा होने पर एसपी यमुनापार नीरज पांडे, सीओ समर बहादुर, एसओ दिनेश पांडे, आईओसी के लाइन इंस्पेक्टर मो. ईशा अंसारी, डिप्टी मैनेजर सिद्धार्थ अवस्थी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें