फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरांव में पकड़ा गया सिंथेटिक दूध का कारखाना

Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 क्षेत्र के भोगन गांव में खतरनाक केमिकल और पाउडर से हजारों लीटर सिंथेटिक दूध बनाने वाले कारखाने का मंगलवार को भंडाफोड़ हो गया। सेहत के लिए हानिकारक सिंथेटिक दूध एक स्थानीय डेयरी को सप्लाई किया जाता था, जहां पैकेजिंग कर इसकी आपूर्ति शहरी इलाकों में की होती थी। उपजिलाधिकारी कोरांव ने छापा मारकर सिंथेटिक दूध बनाने का प्लांट पकड़ा। छापे के दौरान बरामद दूध को नष्ट करा दिया गया। साथ ही दूध का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। कारखाने को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोरांव के एसडीएम कुलदेव सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र में सिंथेटिक दूध बनाने का कारखाना सक्रिय है और प्रतिदिन हजाराें लीटर कृत्रिम दूध तैयाकर वहां से एक डेयरी को सप्लाई किया जा रहा है। डेयरी के जरिये बाजार में भेजा रहा यह दूध हजारों लोगों की सेहत के लिए खतरा बन गया था। सूचना पर एसडीएम ने मंगलवार दोपहर तीन बजे चिह्नित स्थल पर छापा मार दिया। एसडीएम ने बताया कि संबंधित तहसील क्षेत्र के भोगन गांव में महेंद्र पटेल पुत्र जोखू पटेल के मकान में रामायण पुत्र रामयज्ञ निवासी बसहा बड़ोखर किराएदार के रूप में रहता है। रामायण ने ेसिंथेटिक दूध बनाने के लिए घर में ही प्लांट लगा रखा था।

वह घर से ही रोजाना लगभग 4000 लीटर दूध एक डेयरी को सप्लाई करता था। कुछ दूध स्थानीय पशुपालकों से लेता था और बाकी पाउडर, केमिकल के जरिये तैयार करता था। छापेमारी के दौरान वहां दूध की टंकियां भरी जा रही थीं। कार्रवाई होते ही रामायण वहां से भाग खड़ा हुआ। उसके कारखाने को सीज कर गाड़ियां बड़ोखर चौकी पर खड़ी करा दी गईं। साथ ही खाद्य निरीक्षक जयदीप मौर्य को बुलाकर नकली दूध का नमूना लिया गया और जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रयोगशाला में भेज दिया गया। तकरीबन चार हजार लीटर दूध मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें