फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को कुचलकर चालक ट्रक लेकर हुआ फरार

Sun, 18 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यमुनापार के बारा इलाके में शनिवार आधी रात ड्यूटी पर तैनात दरोगा को कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दरोगा की मौत के बाद खलबली मच गई। सिपाहियों ने ट्रक का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर बारा और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


गाजीपुर जिले में करीमुद्दीन कस्बा निवासी रमेश पांडेय (58) एचसीपी थे। उनकी तैनाती शहर के मुट्ठीगंज थाने में थी। वह माडर्न कंट्रोल रूम से संबंद्घ थे। वह शनिवार रात उनकी ड्यूटी यूपी-100 पीसी पर बारा के ललई इलाके में थी। वह पीसी के बाहर खड़े थे। तभी एक बेकाबू ट्रक दरोगा को खड़े देख भागने का प्रयास किया और ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। वह दरोगा को कुचलते हुए ट्रक लेकर शहर की तरफ भागा। दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई।

पीसी पर तैनात सिपाहियों ने ट्रक चालक का पीछा किया लेकिन पकड़ पाए। जानकारी पाकर बारा इंस्पेक्टर और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेरेबंदी की। दरोगा की मौत से साथी पुलिसकर्मी दुखी हैं। उधर दरोगा के मौत की खबर घरवालों को दी गई तो कोहराम मच गया। रोते-कलपते परिजन गांव से शहर के लिए चल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें