फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Fraud shimla
विज्ञापन
आईटीबीटी में नौकरी दिलाने के नाम पर रंग कर्मी ने दर्जन भर युवकों से कई लाख रुपये ठग लिए। वह  न तो नौकरी लगवा पाए और नहीं रकम वापस की गई। नौकरी दिलाने के नाम पर ली गई रकम वापसी के लिए  बार बार आश्वासन देते रहे। करीब दो साल से मिल रहे आश्वासनों से पीड़ितों को समझ में आ गया कि रंग कर्मी उन्हेें नौकरी नहीं दिला सकता। बल्कि नौकरी के नाम पर अच्छी खासी रकम ठग ली है। आश्वासनों से तंग आकर पीड़ित युवकों में से तीन ने रंग कर्मी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि रंग कर्मी ने करीब एक दर्जन युवकों को नौकरी के नाम पर ठगा है। उनमें से ठगी के शिकार विष्णुपुरी निर्मल कुंज निवासी प्रतीक यादव, चक मुंडेरा के राकेश गुप्ता और उमरपुर नींवा सुलेम सराय निवासी विनोद कुमार राय ने आरोप लगाया है कि हम सभी को रंग कर्मी निशांत सक्सेना ने नौकरी का झांसा देकर ठग लिया है। सिविल लाइंस के  रॉयल होटल आफिस में रंग कर्मी ने हम लोगों से कई साल पहले  नौकरी का झांसा देकर  एक लाख, 80 हजार और 50 हजार रुपये ले लिए थे। साथ ही देश के  आईटीबीटी जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा संस्थान का नाम बदनाम किया है। उन्होंने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि रंग कर्मी स्थाई रूप से  औरया जिले के लोहियानगर के ककराही गांव के रहने वाले हैं। इन दिनों अल्लापुर में परिवार के साथ रह रहे हैं। रिपोर्ट के लिए दी गई तहरीर के साथ में आरोपी के आईडी प्रूफ को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें