फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बंसल हत्या कांड में ढाई घंटे तक सपा नेता गुलाम से हुई पूछताछ

Wed, 15 Nov 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. एके बंसल हत्या कांड में एसटीएफ ने नगर निगम के ठेके दार चंदर सिंह की हत्या के आरोप में कई महीने तक जेल में रहे मेहदौरी के सपा नेता मोहम्मद गुलाम से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की गई। गोपनीय तरीके से की गई पूछताछ में गुलाम ने कुछ अहम जानकारियां एसटीफ के अधिकारियों को दी है। पिछले दिनों सपा नेता गुलाम नगर निगम के पास ठेकेदार चंदर सिंह की हत्या के आरोप में जेल गया था। वहां की आठ नंबर बैरक में उसके साथ माफिया आलोक सिन्हा और अख्तर कटरा भी था। एसटीएफ को आशंका है कि आलोक सिन्हा डां. बंसल की हत्या में शामिल हो सकता है। उसी ने अख्तर कटरा के जरिए डॉ. बंसल की हत्या के लिए शूटर हायर किए हों।
विज्ञापन


एसटीएफ का मानना है कि जेल में बंद आलोक सिन्हा और अख्तर कटरा के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। इन रिश्तों के चलते आलोक सिन्हा ने बंसल की हत्या के लिए अख्तर से शूटर की मदद ली हो। हालांकि एसटीएफ का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि डा, की हत्या में आलोक सिन्हा शामिल हो लेकिन उस पर शक है। इसीलिए उससे जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। हो सकता है कि इसी से हत्यारों तक पहुंचने का क्लू ुिमल जाए।

एसटीएफ ने आलोक को गिरफ्तार करने के लिए पिछले महीने कई टीम नोएडा, दिल्ली , हरियाणा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान को भेजी थीं। इन टीमों को आलोक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पिछले दिनों नैनी जेल के मिले रिकार्ड के आधार पर सपा नेता गुलाम को तलाश लिया था। उसी से आठ ढाई घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम क्लू मिलने का बात अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ प्रवीण चौहान ने स्वीकार की है। दूसरी ओर सपा नेता गुलाम का कहना है कि एसटीफ को जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें