फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात डीजे हॉस्टल में फायरिंग, दो छात्र जख्मी

Sat, 01 Aug 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबली हॉस्टल में शुक्रवार रात छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़े में फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो छात्र जख्मी हो गए। गोली चलने से हॉस्टल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि झगड़े में दो लड़काें बजरंगी और मोनू सिंह का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के हथिगवां का रहने वाला अतुल त्रिपाठी विवि में बीएससी सेकेंड इयर का छात्र है। वह डायमंड जुबली हॉस्टल के कमरा नंबर 110 में रहता है। सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात में अतुल के कमरे में पार्टी चल रही थी। इसी बीच एक छात्र ने उल्टी कर दी। सफाई के लिए हॉस्टल सहायक मनीष को बुलाया गया। लेकिन हॉस्टल के ही 85 नंबर कमरे में रहने वाले बजरंगी और उसके बगल के कमरे में रहने वाले मोनू नामक छात्र ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ। विवाद में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में अतुल के बायें जांघ में गोली लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो खलबली मच गई।

हमलावर फरार हो गए। हॉस्टल के 85 नंबर कमरे में रहने वाले बीए थर्ड ईयर के छात्र हिमांश मिश्र के पैर में भी छर्रा लगा है। वह अमेठी का रहने वाला है। फायरिंग की सूचना पर सीओ कर्नलगंज वीरेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्घार्थ तोमर मौके पर पहुंचे। वहीं हॉस्टल में दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना से छात्रों मेें आक्रोश है। छात्रों ने घटना पर नाराजगी जाहिर की। बताया जाता है कि अतुल और बजरंगी साथी हैं। कुछ महीना पहले कोचिंग में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें जमानत के लिए बजरंगी ने अतुल से बाइक का कागज मांगा था। लेकिन उसने इंकार कर दिया था। चर्चा है कि इसी खुन्नस में गोली मारी गई है। सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अतुल के कमरे में पार्टी चल रही थी। इसी बीच दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ और फायरिंग की गई। इसमें बजरंगी और मोनू का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें