फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास में छात्र को लाठी-डडों से पीटा, लहूलुहान

Sat, 04 Nov 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad university
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संस्कृत विभाग में शुक्रवार को क्लास में घुसकर एक छात्र को लाठी-डंडों और रॉड से जमकर पीटा गया। छात्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मामले में आरोपी दो छात्रों को इविवि प्रशासन ने तत्काल निलंबित कर दिया है और उन्हें स्पष्टीकरण जारी करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। दोनों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में तकरीबन 11.30 बजे संस्कृत विभाग में एमए प्रथम वर्ष की कक्षा चल रही थी। क्लास विद्यार्थियों से भरी थी। इसी बीच वहां छात्र सर्वेश कुमार मौर्या और अखिलेश कुमार यादव लाठी-डंडे, रॉड लेकर पहुंचे और क्लास में बैठे छात्र शिवम चौबे पर टूट पड़े। शिवम को जमकर पीटा गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसका सिर फट गया। क्लास में अफरातफरी मच गई। विद्यार्थी इधर-उधर भागने लगे और कई छात्राएं रोने लगीं। आननफानन में अन्य छात्र शिवम को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कर्नलगंज थाने गए, जहां पुलिस घायल छात्र को लेकर बेली अस्पताल गई और उसका मेडिकल कराया।

छात्र ने चीफ प्रॉक्टर से मामले की लिखित शिकायत की। पीड़ित छात्र एवं अन्य छात्रों से घटना की जानकारी मिलने के बाद चीफ प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र सर्वेश कुमार मौर्या और अखिलेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों ही एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर शिवम से उनका झगड़ा हो गया था। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने आरोपी छात्रों को निलंबित करने के साथ निष्कासन की चेतावनी भी दी है और उनसे कहा है कि छह नवंबर को शाम चार से पांच बजे के बीच चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें