फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज रिश्ते के विरोध पर पति को मार डाला

Thu, 11 Aug 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
हंडिया इलाके के पिपरहिया उपरदहा गांव में मंगलवार रात घर के भीतर जहर खाने से भुलेश्वर बिंद उर्फ विधायक (40) की मौत हो गई। बुधवार भोर में उसके भाई समेत दूसरे परिजनों को पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पत्नी ने ही अवैध रिश्ते के विरोध पर उसे जहर खिलाकर मार डाला। पत्नी और उसके एक आशिक के खिलाफ हत्या की एफआईआर लिखी गई है। बेटी के साथ पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आशिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भुलेश्वर उर्फ विधायक छोटे-मोटे काम कर गुजारा करता था। परिवार में पत्नी शीला (38), पुत्र सभाजीत (19) और बेटी फुलगेना (17) है। बेटा सभाजीत सूरत में किसी फैक्ट्री में काम करता है। भुलेश्वर और उसकी पत्नी-बेटी के बीच इधर कुछ महीनों से रिश्ता खराब चल रहा था। बुधवार भोर में करीब चार बजे उसकी बेटी फुलगेना ने रोते हुए ताऊ रामेश्वर को जाकर बताया कि पापा की मौत हो गई है। रामेेश्वर ने जाकर देखा तो चारपायी पर भुलेश्वर मृत पड़ा था। चारपायी के पास ही कीटनाशक की शीशी पड़ी थी। कीटनाशक खाने से भुलेश्वर की जान गई थी। खबर फैली तो आसपास के लोग वहां जुट गए। परिजनों के साथ ही पड़ोसियों ने भी आरोप लगाया कि भुलेश्वर को उसकी पत्नी शीला ने ही अवैध रिश्ते की वजह से मार डाला है।

खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस सुबह वहां पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की और परिजनों से घटना की जानकारी ली। भुलेश्वर के भाई रामेश्वर ने उसकी पत्नी शीला और पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव चक अजीज वीरापुर निवासी मनोज कुमार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आरोप है कि अवैध ताल्लुक का विरोध करने पर मनोज के साथ मिलकर शीला ने पति को जहर खिलाकर मार दिया। पुलिस ने उसे बेटी समेत हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने दलित परिवार के मनोज की तलाश में छापा मारा लेकिन वह शाम तक मिला नहीं था। 
विज्ञापन


भुलेश्वर की हत्या से गुस्साए लोग उसकी पत्नी शीला को पीटकर मार डालने पर आमादा थे। समय पर आकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया वरना वह लोगों के आक्रोश का शिकार हो जाती। लोगों ने बताया कि भुलेश्वर कई महीने से पत्नी और बेटी का उत्पीड़न सह रहा था। उसे खाना भी नहीं दिया जाता। रात में मनोज घर आ जाता तो भुलेश्वर को भगा दिया जाता। वह कभी मंदिर तो कभी किसी और के यहां जाकर टिका रहता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें