बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के चलते मौके पर जाम लग गया।
ग्राम सुंदरनगर दिनेशपुर निवासी हरीश कुमार पत्नी सुमन रानी (35) के साथ घर से बाइक संख्या यूके 06 टी 8078 से बरेली जा रहा था। बरेली रोड पर अंबेडकर चौक के निकट हरीश की बाइक को रेत से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के तीन पहिये महिला के ऊपर से उतर गए।
दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो कुछ दूर आगे ट्रक संख्या यूपी 25एटी 7562 का चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और हरीश के रिश्तेदारों ने घायल हरीश को निकटवर्ती अरोरा अस्पताल भिजवाया है। जहां हरीश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।