फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के जज की निजी सचिव से छिनैती

Sun, 26 Jun 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाईकोर्ट गेट नंबर चार और पांच के बीच शनिवार रात बाइक सवार बदमाश हाईकोर्ट के जज की निजी सचिव का पर्स छीनकर भाग निकले। वह ई रिक्शा पर परिवार के लोगों के साथ सिविल लाइंस से खरीदारी कर चौफटका स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी जा रही थीं। सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस ने बदमाशों की घेरेबंदी के लिए चेकिंग शुरू की लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


चौफटका हाईकोर्ट कॉलोनी में रहनी वाली तृप्ति सिन्हा हाईकोर्ट में एक जज की निजी सचिव हैं। वह शनिवार रात मां राधा सिन्हा के साथ खरीदारी करने सिविल लाइंस आई थीं। खरीदारी के बाद रात लगभग पौने दस बजे तृ्प्ति मां के साथ ई रिक्शा से घर लौट रही थीं। हाईकोर्ट गेट नंबर चार और पांच के बीच एक बाइक पर दो बदमाश आए और ई रिक्शा पर किनारे बैठीं तृप्ति सिन्हा का पर्स छीनकर धूमनगंज की ओर भाग निकले।

छिनैती की सूचना पाकर सीओ आलोक मिश्र फोर्स के साथ मौके  पर पहुंचे। सिविल लाइंस के साथ आसपास के थानों की पुलिस ने घेरेबंदी कर बदमाशों की घेरेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। तृप्ति के मुताबिक पर्स में पचास हजार रुपये, दो मोबाइल, हाईकोर्ट का आईकार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई जरूरी कागजात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें