हालैंड और सर सुंदर लाल हॉस्टल के छात्र शनिवार रात आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के ईंट-पत्थर चला। बवाल के चलते अफरातफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। दो हॉस्टलों के बीच पथराव की खबर पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने दोनों हॉस्टलों के छात्र कमरों में चले गए। तनाव के चलते पुलिस तैनात है।
सर सुंदर लाल छात्रावास के एक लड़के का शनिवार रात हालैंड हॉल के एक छात्र से विवाद हुआ। जिसे लेकर उनके बीच हाथापाई हो गई। दोनों छात्र अपने हॉस्टल पहुंचे और साथियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तो दोनों हॉस्टलों के छात्र ईंट-पत्थर लेकर हॉस्टल के गेट पर आ गए। दोनों हॉस्टल के छात्र एक-दूसरे को गाली देते पथराव करने लगे। इस दौरान बमबाजी की भी चर्चा रही।
बवाल की सूचना मिली तो लल्ला चुंगी पर फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर कर्नलगंज समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। भारी पुलिस बल पहुंचने के चलते दोनों हॉस्टलों के छात्र अंदर चले गए। इंस्पेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि दोनों तरफ से पथराव हुआ है। कोई घायल नहीं है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।