फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से तांत्रिक समेत चार लोगों ने किया रेप

Sun, 17 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
उतरांव इलाके में एक महिला के साथ तांत्रिक समेत चार लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीमारी से पीड़ित इस महिला को झाड़-फूंक के लिए मजार पर बुलाने के बाद उसके पति को कुछ सामान खरीदने के लिए भेज दिया गया। फिर महिला को लड्डू में नशीली दवा खिलाने के बाद बलात्कार किया गया। पति आया तो उसे तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी गई। डरी-सहमी महिला ने फूलपुर थाने में शिकायत की तो वहां से टरका दिया गया। शनिवार दोपहर इस महिला ने शहर में एसएसपी कार्यालय जाकर इंसाफ की फरियाद की।
विज्ञापन


23 वर्षीय इस दलित महिला का आरोप है कि बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए उसे तांत्रिक ने मजार पर बुलाया। बोला कि शनिवार को आना जब भीड़ नहीं रहती। वह पांच मार्च को पति के साथ मजार पर पहुंची तो तांत्रिक ने उसके पति को झाड़-फूंक के लिए केवड़ा, इत्र अगरबत्ती खरीदने भेज दिया। इसके बाद उसे कमरे में बुलाकर लड्डू खाने को दिया। कुछ देर में उसे हल्की बेहोशी आई तो तांत्रिक और उसके साथ मौजूद तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया। उसने विरोध की कोशिश की तो उसके हाथ-पैर पकड़ लिए गए। कुछ देर में उसका पति आया तो आरोपियों ने तमंचा सटाकर उसे धमकी दी कि किसी से इस बारे में शिकायत की पत्नी समेत जान से मार दिया जाएगा।

पति ने तांत्रिक से शिकायत की तो उसने भी धमकाया और जातिसूचक गालियां दी। महिला को उसका पति घर ले गया और इलाज कराया। कई दिन तक वे डरे-सहमे रहे। आखिर में हिम्मत जुटाकर तीन रोज पहले वे फूलपुर थाने गए तो आरोप है कि पुलिस ने टालमटोल कर लौटा दिया। निराश होकर शनिवार को महिला अपने पति संग शहर में एसएसपी कार्यालय पहुंची। पुलिस अधिकारियों से मिलकर उसने शिकायत की तो फूलपुर पुलिस को रिपोर्ट लिखकर जांच तथा कार्रवाई को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें