फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में रिसेप्शन पार्टी से गिफ्ट बैग गया चोरी

Wed, 15 Feb 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वारदात
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में होटल ग्रैंड कांटीनेंटल में सोमवार रात रिसेप्शन पार्टी से दुल्हन का गिफ्ट बैग चोरी हो गया। स्टेज से बैग उठाकर चोर भागा तो लोगों ने शोर मचाया लेकिन वह होटल के बाहर निकल गया। हंगामा होने लगा तो पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किया। दुल्हन और दुल्हा के परिवार के लोग तथा रिश्तेदार चोरी के लिए होटल मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहरा रहे थे क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड्स ने लापरवाही बरती और कैमरो की फुटेज भी साफ नहीं है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के मंझनपुर कस्बे में रहने वाले अवनीश कुमार श्रीवास्तव विकास भवन में एकाउंटेट हैं। एमबीए की पढ़ाई कर रहे उनके पुत्र प्रखर का ब्याह शनिवार को सिविल लाइंस के एक होटल में संपन्न हुआ था। सोमवार शाम सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल ग्रैंड कांटीनेंटल में प्रीतिभोज समारोह (रिसेप्शन) था। रात करीब पौने दस बजे स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन के साथ रिश्तेदार फोटों खिंचवा रहे थे।

दुल्हन की ननद उसका गिफ्ट बैग पकडे़ थी। वह भी बैग छोड़कर फोटो खिंचवाने लगी। तभी बैग चोरी हो गया। बताया गया कि बैग में रिश्तेदारों और मेहमानों से मिले डेढ़ सौ से ज्यादा लिफाफे, गिफ्ट में मिलीं सोने की 25 अंगूठियां, चेन, टॉप्स, चांदी के पायल समेत कुछ और गहने थे। बैग नदारद देख शोर मचा तो लोगों का ध्यान उधर गया। लोगों ने एक लड़के को बाहर जाते देखा तो उसका पीछा किया लेकिन वह बाहर निकलकर गायब हो गया। इस पर गुस्साए लोग हंगामा करने लगे कि होटल मैनेजमेंट की लापरवाही से चोरी हुई। होटल में कई गार्ड हैं लेकिन उन्होंने भाग रहे चोर को पकड़ा नहीं।
विज्ञापन


खबर पाकर इंस्पेक्टर अरुण त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो नौ बजकर 56 मिनट पर एक व्यक्ति काले रंग का बैग उठाकर जाता दिखा। मेन गेट से वह गार्ड के बगल से निकल गया। गार्ड का कहना था कि वह नहीं समझ सका कि वह चोर है या पार्टी में आया कोई मेहमान। कई मेहमान अपने बैग लेकर आए थे और पार्टी के दौरान ही बाहर गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि होटल कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें