फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मचारी को गोली मारकर लूट

Tue, 04 Apr 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
अधिवक्ता से 50 हजार लूटे - फोटो : Logo
विज्ञापन
गंगापार इलाके के होलागढ़ में सोमवार सुबह गैस गोदाम से बैंक जा रहे कर्मचारी मुकेश सिंह को गोली मारकर बदमाशों ने पौने दो लाख रुपये लूट लिए। बाइक मैनेजर चला रहा था जबकि कर्मचारी बैग लेकर पीछे बैठा था। गोली लगने पर वह गिरा तो बाइक भी पलट गई। लूटी गई रकम लेकर बाइक सवार तीनों बदमाश फरार हो गए। मौके पर क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को उठा लिया। लापरवाही में एसएसपी ने होलागढ़ के थानाध्यक्ष जयकुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पहले भी इसी एजेंसी के एक कर्मचारी को लूटा गया था मगर बदमाश पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन


होलागढ़ कस्बा स्थित रामलखन इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम दहियावां में है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एजेंसी मैनेजर ब्रजेश पटेल कर्मचारी मुकेश सिंह के साथ पौने दो लाख रुपये लेकर बैंक  ऑफ बडौदा की दहियावां शाखा के लिए रवाना हुआ। मैनेजर ब्रजेश बाइक चला रहा था जबकि कर्मचारी बैग लेकर पीछे बैठा था। वे दोनों गोदाम से बमुश्किल ढाई सौ मीटर दूर गए होंगे तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से बराबर में आए। पीछे बैठे बदमाश ने कर्मचारी मुकेश के पैर पर फायर कर दिया। गोली लगने पर वह गिरा तो उसके हाथ से नगदी भरा बैग छीन लिया।

मैनेजर ने गोली मारने वाले बदमाश का हाथ पकड़ा तो हवा में एक फायर किया। फिर तीनों बदमाश बाइक पर दहियावां बाजार होते हुए फरार हो गए। 100 नंबर पर सूचना दी गई तो कुछ देर में पुलिस आ गई। एसपी गंगापार मुन्नालाल और एसपी क्राइम प्रकाश स्वरूप पांडेय भी सीओ सोरांव तथा क्राइम ब्रांच टीम के साथ पहुंच गए। घायल मुकेश को शहर लाकर अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने प्रतापगढ़ बार्डर तक चेकिंग अभियान चलाया। घायल कर्मचारी मसनी गांव नवाबगंज निवासी मुकेश की तहरीर पर लूट का केस लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें