फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बहन की चीत्कार से गूंजा पोस्टमार्टम हाउस

Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दीदी तुम क्यों हमें छोड़कर चली गई। ऐसा क्या हो गया। माफ करना कि मैं तुम्हारे साथ नहीं थी। अब कौन मुझे पढ़ाएगा, कौन घुमाएगा। कौन मुझे प्यार करेगा। मम्मी की डांट से कौन बचाएगा।’ बिलखती हुई मासूम दीपांक्षी की ये बातें जिसने भी सुनीं, उसकी आंखें नम हो गईं। उसकी चीत्कार से रविवार को पोस्टमार्टम हाउस गूंजता रहा। पोस्टमार्टम के बाद बड़ी बहन स्निग्धा का शव बाहर आया, तो वह मां के गले लगकर बिलख पड़ी। किसी तरह उसे समझाया गया और फिर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर दारागंज घाट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


धूमनगंज के बुद्ध विहार कॉलोनी में फांसी पर लटकी मिली स्निग्धा उर्फ शुभि के शव का पोस्टमार्टम रविवार को हुआ। मां किरन के साथ ही छोटी बहन दीपांक्षी भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुुंची थी। उसका विलाप देख वहां मौजूद बड़ों की भी आंखें नम हो गईं। मामा सत्येंद्र, ममेरा भाई बंटी व अन्य परिजनों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। स्निग्धा दुबे रूपौलिहा पुत्री कृष्ण कुमार ने इसी साल 12वीं कक्षा की थी। मूल रूप से चित्रकूट निवासी उसके पिता लेखपाल थे। उनकी मौत के बाद मां किरन तीनों बच्चों को लेकर बुद्ध विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगी। कुछ दिनों पहले ही बेटे शौर्य का गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन हो गया था। उधर, छोटी बेटी दीपांक्षी को पढ़ने के लिए किरन ने अपने मायके भेज दिया था। किरन ने बताया कि बड़ी बेटी स्निग्धा मेडिकल की तैयारी कर रही थी। 23 जुलाई को वह मायके चली गई थीं। शनिवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।

मां किरन के साथ ही मामा सत्येंद्र व अन्य परिजनों का आरोप है कि स्निग्धा की हत्या की गई। उनका कहना था कि वह फांसी क्यों लगाएगी। सत्येंद्र का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही दो युवक शव को फंदे से उतार चुके थे। बहुत कुरेदने पर मां किरन ने बताया कि उसमें से एक युवक कल्याणी देवी मोहल्ले का रहने वाला है जिसे वह जानती हैं। हालांकि परिवारवाले यह नहीं बता सके कि कोई स्निग्धा की हत्या क्यों करेगा। उधर धूमनगंज पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की वजह से मौत की बात सामने आई है। घरवालों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें